Samsung जल्द अपनी A सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसे Samsung Galaxy A90 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन को साउथ कोरिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट NRRA पर देखा गया था। याद दिला दें, हम फोन को ब्लूटूथ SIG और Wi-Fi अलायन्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा था।
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A90 5G मॉडल नंबर SM-A908N के साथ NRRA पर देखा गया था। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉन 5G वैरिएंट SM-A908B मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। NRRA लिस्टिंग से डिवाइस की अधिक जानकारी पता नहीं चली है, रिपोर्ट की मानें तो डिवाइस को 3.5GHz 5G ट्रांसिवर बिल्ट-इन के साथ पेश किया जाएगा।
पिछली रिपोर्ट की मानें तो Samsung Galaxy A90 5G को 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा और डिवाइस एड्रेनो 640 GPU के साथ आएगा। डिवाइस को 4,500mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा और कम्पनी की 45W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा।
यह भी कहा जा रहा है कि यह नया फीचर Tilt OIS के साथ आएगा। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह फीचर इमेज क्वालिटी को कितना बेहतर बनाएगा।
DroidShut की रिपोर्ट की मानें तो दोनों 5G और 4G मॉडल्स अलग-अलग कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। 5G वैरिएंट में 48MP+12MP+5MP का कैमरा सेटअप मिलेगा जबकि 4G वैरिएंट को 48MP+8MP+5MP के साथ लाया जाएगा।
कुछ रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Galaxy A90 5G को मोटोराइज्ड रोटेटिंग पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लाया जाएगा जैसा कि Galaxy A80 में देखा गया है। अभी कम्पनी ने डिवाइस की अन्य डिटेल्स और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।