Samsung Galaxy A82 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले लीक हुई रिपोर्ट से इसके कई स्पेक्स सामने आए हैं। हाल ही में इस फोन का एक प्रोमो विडियो सामने आया है जिसमें इसकी कोइस स्पेसिफिकेशन तो नज़र नहीं आई लेकिन इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले महीने साउथ कोरिया में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Quantum 2 ही ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A82 5G के नाम से आएगा।
हाल ही में गैलक्सी A82 नाम का डिवाइस की आधिकारिक वैबसाइट पर देखा गया था। प्रोमो विडियो में भी डिवाइस का नाम लिया गया है। हालांकि, अभी तक सैमसंग ने इससे जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। मोबाइल निर्माता ने पिछले महीने साउथ कोरिया में Galaxy Quantum 2 को लॉन्च किया है जो आकर्षक स्पेसिफिकेशन और सिक्योरिटी व प्राइवेसी फोकस के साथ आता है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A82 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अब इसका प्रोमो विडियो भी लीक हो गया है जिसे Max Weinbach ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। स्मार्टफोन से कई स्पेक्स की जानकारी मिली है और उम्मीद की जा रही है कि फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी।
Galaxy A82 5G के स्पेक्स की बात करें तो यह रीब्रांडेड गैलेक्सी क्वांटम 2 हो सकता है। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रॉसेसर मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64MP का मुख्य लेंस होगा। इसके अलावा, फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 5MP का डेप्थ सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 10MP आ सेल्फी कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस को 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।