Samsung आज भारत में अपना latest Galaxy A71 smartphone लॉन्च करने वाला है। पिछले महीने Samsung ने भारत में अपना Galaxy A51 फोन भी लॉन्च किया है जो कि इस साल का Galaxy A सीरीज़ का पहला फोन है। अब कम्पनी A71 को पेश करने जा रही है जिसे हाल ही में वियतनाम में पेश किया गया है। लेटेस्ट Samsung Galaxy A71 का दाम Rs 30,000 के आसपास हो सकता है।
Samsung Galaxy A71 को केवल एक वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। सूत्रों की मानें तो इस वर्जन में 4,000mAh के बजाए 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक फोन को 24 फ़रवरी से सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म और रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
Samsung Galaxy A71 का मेजरमेंट 163.6 x 76 x 7.7mm है और इसका वज़न 179 ग्राम है। डिवाइस में 6.7 इंच की S-AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी गई है जिसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर को इंटीग्रेटेड किया है। फुल HD+ डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
Galaxy A71 को ओक्टा-कोर प्रोसेसर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 730 CPU द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस 6GB तथा 8GB रैम से लैस है। दोनों मॉडल्स में 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिसे डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy A71 में f/2.2 अपर्चर के 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मोड्यूल दिया गया है जिसमें चार लेंस और एक LED फ़्लैश मौजूद है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला लेंस है, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और इसका अपर्चर f/2.4 है जबकि चौथा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.2 है।
Galaxy A71 एंड्राइड 10 OS पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन में फेस रेकोग्निशन सपोर्ट दिया गया है।