Samsung ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज़ के तहत वियतनाम में दो नए फोंस Galaxy A51 और Galaxy A71 लॉन्च कर दिए हैं। Galaxy A51 टॉप-सेंटर पोजीशन वाली पंच होल डिस्प्ले के साथ आया है। डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ ही कई आकर्षित करने वाले कलर ऑप्शन्स रखे गए हैं।
नया Samsung Galaxy A51 इनफिनिटी-O S-AMOLED डिस्प्ले से लैस है और यह 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही डिवाइस फेस रेकोग्निशन भी सपोर्ट करता है।
Galaxy A51 को एक्सिनोस 9611 2.3GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है और फोन में 4GB, 6GB तथा 8GB रैम के विकल्प मिल रहे हैं। स्टोरेज की बात करें तो यूज़र्स 64GB व 128GB स्टोरेज विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। फोन में एक डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A51 में f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिये गया है और डिवाइस के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल (f/2.0 अपर्चर) का मुख्य कैमरा, दूसरा 5 मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) डेप्थ सेंसर, तीसरा 5 मेगापिक्सल (f/2.4 अपर्चर) का मैक्रो लेंस और चौथा 12 मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) का अल्ट्रावाइड लेंस सम्मिलित है।
Galaxy A51 एंड्राइड 10 OS पर आधारित लेटेस्ट One UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जिसे 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस डॉल्बी एटमोस सपोर्ट के साथ आया है और इसका मेजरमेंट 158.5 x 73.6 x 7.9mm तथा वज़न 172 ग्राम है।
Galaxy A51 का प्राइस 7,990,000 VND (~$346) रखा गया है। 16 दिसम्बर से डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे और 27 दिसम्बर से फोन उपलब्ध हो जाएगा। डिवाइस को प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश वाइट, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश पिंक विकल्प में पेश किया गया है।