Samsung Galaxy A51 भारत में launch हो गया है और स्मार्टफोन की ख़ासियत में इनफिनिटी-O डिस्प्ले मिलती है साथ ही डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। Samsung का यह नया मॉडल Realme X2, Redmi K20 और Vivo V17 को टक्कर देगा। याद दिला दें कि फोन को पिछले महीने Galaxy A71 के साथ वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Galaxy A51 स्मार्टफोन से पहले पिछले साल Galaxy A50 और Galaxy A50s को देखा गया था।
Samsung Galaxy A51 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 23,999 के दाम में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लू, वाइट, ब्लैक प्रिज्म क्रश कलर में उपलब्ध हुआ है और 31 जनवरी से सेल में आएगा। फोन को सभी लीडिंग ई-रिटेलर्स, ऑफलाइन रिटेलर्स, सैमसंग.कॉम और सैमसंग ओपेरा हाउस से खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर के तहत Samsung Galaxy A51 को अमज्प्न पे के ज़रिए पेमेंट कर खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, कम्पनी Galaxy A51 उपभोक्ताओं को वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है।Galaxy A51 को वियतनाम में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ VND 7,990,000 (लगभग Rs 24,600) में लॉन्च किया गया था।
नया Samsung Galaxy A51 इनफिनिटी-O S-AMOLED डिस्प्ले से लैस है और यह 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही डिवाइस फेस रेकोग्निशन भी सपोर्ट करता है।
Galaxy A51 को एक्सिनोस 9611 2.3GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है और फोन में 4GB, 6GB तथा 8GB रैम के विकल्प मिल रहे हैं। स्टोरेज की बात करें तो यूज़र्स 64GB व 128GB स्टोरेज विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। फोन में एक डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A51 में f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और डिवाइस के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल (f/2.0 अपर्चर) का मुख्य कैमरा, दूसरा 5 मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) डेप्थ सेंसर, तीसरा 5 मेगापिक्सल (f/2.4 अपर्चर) का मैक्रो लेंस और चौथा 12 मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) का अल्ट्रावाइड लेंस सम्मिलित है।
Galaxy A51 एंड्राइड 10 OS पर आधारित लेटेस्ट One UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जिसे 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस डॉल्बी एटमोस सपोर्ट के साथ आया है और इसका मेजरमेंट 158.5 x 73.6 x 7.9mm तथा वज़न 172 ग्राम है।