अभी हाल ही में Samsung Galaxy A50s मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी A सीरीज में एक नए डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको बेहतर डिजाईन के साथ बेहतरीन फीचर्स भी मिल रहे हैं। सैमसंग के इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें नाईट मोड और सुपर स्टेडी विडियो रिकॉर्डिंग का फंक्शन भी मिल रहा है। हालाँकि फोन में आपको मात्र इतना कुछ ही नहीं मिल रहा है, इसमें आपको एक AI सपोर्ट से लैस ओक्टा-कोर Exynos प्रोसेसर भी मिल रहा है। अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 6GB तक के रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। आज हम इन दोनों ही फोंस फोंस की टक्कर Redmi K20 और Vivo V15 Pro मोबाइल फोंस के साथ देखने वाले हैं। इसके बाद ही हमें पता चल पायेगा कि आखिर यह मोबाइल फोन आखिर एक दूसरे से मेल खाते हैं, या एक दूसरे से अलग हैं।
Redmi K20 की तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 21,999 में लाया गया है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 23,999 में लॉन्च किया गया है। वहीं V15 स्मार्टफोन के Aqua Blue कलर को 21,990 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी A50s मोबाइल फोन को 4GB रैम के साथ Rs 22,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके 6GB मॉडल को आप मात्र Rs 24,999 की कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A50s हार्डवेयर, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में Galaxy A50 के समान है। कैमरा डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव हुए हैं। Galaxy A50s में 6.4 इंच की इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया गया है। फोन ओक्टा-कोर एक्सिनोस 9610 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और मेमोरी की बात करें तो यूज़र्स को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिलने वाले हैं।
कैमरा डिपार्टमेंट में, फोन में 48MP का कैमरा मिल रहा है जो f/2.0 लेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 5MP डेप्थ सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस रखा गया है जो 123-डिग्री ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। सेल्फी कैमरा को 25MP लेंस से 32MP सेल्फी कामा पर मूव किया गया है। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W फ़ास्ट-चार्जिंग टेक के साथ आती है।
Vivo V15 वीवो का अगला फ़ोन है जो कैमरा सेंट्रिक है। इसमें आपको 6.53-inch स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल्स है,एस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 के साथ मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया हुआ है। Vivo V15 में आपको MediaTek Helio P70 octa-core chipset के साथ Mali-G72 MP3 GPU, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। यह डिवाइस भी माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है और इससे स्टोरेज 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में आपको 12MP+8MP+5MP का रियर कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा सेंसर है। यह डिवाइस Funtouch OS 9 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई आधारित है। स्मार्टफोन में HDR, face beauty, timelapse, panorama, bokeh mode, AI body shaping और palm capture भी शामिल हैं। सेक्युरिटी के लिए डिवाइस रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। साथ ही इसमें 4,000mAh बैटरी ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के तौर पर आपको 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, FM radio, Micro-USB के साथ OTG support और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।
Redmi K20 को भी 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।
इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।
स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है। Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।