सैमसंग के Samsung Galaxy A50 को हाल ही में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। इस अपडेट में जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को शामिल किया गया है। Samsung Galaxy A50 का यह अपडेट कैमरा और वाई-फाई कनेक्टिविटी में सुधार को लेकर आया है जिसके बाद ये फीचर्स और भी बेहतर हो जायेगे।
सैमसंग गैलेक्सी फ़ोन को मिले इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर A505FDDU2ASG4 है। आपको बता दें कि इस अपडेट की यह जानकारी आधिकारिक चेंजलॉग के ज़रिये मिली है। अब यूज़र्स जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच का लाभ उठा सकते हैं। चेंजलॉग के ज़रिए सैमसंग कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि अपडेट कैमरा को और भी ज़्यादा स्टेबल बनाता है। इसके साथ ही तस्वीरों की क्वालिटी भी बेहतर हुई है। वाई-फाई कनेक्टिविटी भी अब यूज़र्स को और भी शानदार मिलेगी। इसके अलावा Tizen Help reports की मानें तो Samsung Galaxy A50 का अपडेट 190MB का है।
इस समय वैस तो इस अपडेट को भारत में रोलआउट किया जा रहा है। यूज़र्स फोन के Settings के तहत Software update में जाकर Download and install में जाकर इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। इससे पहले भी सैमसंग ने गैलेक्सी A50 को सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए जून सिक्योरिटी पैच और नाइट मोड दिया से लैस कराया था। डिवाइस के लिए लेटेस्ट अपडेट ज़ारी करने साथ सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 9 पाई को रिलीज कर दिया है। नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई है।
Samsung Galaxy A50 specifications में आपको 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी U डिसप्ले फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। गैलेक्सी A50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ मिलता है। यह डिवाइस 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ऑप्टिक्स में Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरा सेटअप हैं। इनमें एफ/ 1.7 अपर्चर का एक 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर का एक 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर का एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में वहीँ सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर का एक 25 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। यह डिवाइस सैमसंग के 'इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़'र के साथ आता है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।