Samsung Galaxy A5 (2018) बहुत जल्द हो सकता है लॉन्च, होगा 18.5:9 रेश्यो से लैस

Highlights

Samsung Galaxy A5 (2018) को US सेल्स लाइसेंस के लिए FCC लिस्टिंग में देखा गया है.

Samsung Galaxy A5 (2018) बहुत जल्द हो सकता है लॉन्च, होगा 18.5:9 रेश्यो से लैस

इस लिस्ट में डिवाइस की स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, इस डिवाइस का मॉडल नंबर A530N है और इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट शामिल हो सकता है. इस लिस्ट से इस बात की भी पुष्टि हुई है कि अपने FCC डिस्क्लेमर के लिए Galaxy A5 (2018) में एक ई-लेबल शामिल होगा जिससे फोन को इसके बैक पर मौजूद भद्दे आइकॉन्स से छुटकारा मिलेगा. 

पिछले कुछ लीक्स की मानें तो 2018 एडिशंस के A-सीरीज़ हैण्डसेट्स में 18.5:9 रेश्यो की बड़ी डिस्प्ले मौजूद होगी जो फ्लैगशिप Galaxy S और Galaxy Note सीरीज़ से बराबरी करेगी. इन डिवाइसेज़ में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर्स भी मौजूद होंगें, लेकिन यह कैमरे के अंदर ही मौजूद होंगें, जो ज़्यादा प्रीमियम सीरीज़ के मुकाबले ज़्यादा सुविधाजनक है. 

बेंचमार्क की पिछली लिस्ट पुष्टि करती है कि Samsung Galaxy A5 (2018) एक्सिनोस 7885 चिपसेट और 4GB रैम से लैस होगा और इस डिवाइस में 5.5 इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी जो 1080 x 2160 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile