Samsung ने हाल ही में भारत में अपनी Galaxy A series के तहत Galaxy A32 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने अब स्मार्टफोन पर कुछ खास ऑफर पेश किए हैं जिससे इस फोन की कीमत Rs 21,999 से कम होकर Rs 18,999 हो गई है। यह नया ऑफर जानने के लिए आगे पढ़ें।
सैमसंग ग्राहकों को Galaxy A32 स्मार्टफोन खरीदने पर Rs 1500 का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। अन्य कैशबैक HDFC बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर या EMI पर डिवाइस खरीदने पर मिलेगा जो कि Rs 1500 होगा।
इस तरह Rs 3000 के डिस्कोन्त के बाद Galaxy A32 स्मार्टफोन आपको Rs 18,999 में मिल जाएगा। ग्राहक डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। नया Samsung Galaxy A32 सभी रिरटेल स्टोर्स और कंपनी की वैबसाइट पर नए ऑफर के साथ उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A32 में 6.4 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G80 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर एक 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A32 सैमसंग के One UI 3.1 सॉफ्टवेयर पर काम करता है जो एंडरोइड 11 पर आधारित है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Samsung Galaxy A32 Awesome Blue, Awesome Black, Awesome Violet, और Awesome White रंगों में आता है।