Samsung Galaxy A22 4G और Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन पिछले साल से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले ही दिनों फोन के कथित रेंडर और स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए थे जिससे पता चला था कि ये दोनों फोंस एक जैसे डिज़ाइन के साथ आएंगे लेकिन स्पेक्स के मामले में ये एक दूसरे से अलग होंगे। अब सैमसंग गैलक्सी A22 4G फोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्टेड हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ खास स्पेक्स की जानकारी सामने आई है।
गीकबेंच वैबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A225F के साथ लिस्टेड हुआ है जिससे माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन का ही मॉडल नंबर है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन एंडरोइड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो G80 प्रॉसेसर से लैस होगा और इसे 6GB रैम दी जाएगी। गीकबेंच पर फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 293 और मल्टी कोर टेस्ट में 1247 स्कोर मिलेगा।
पिछले हफ्ते सामने आई लीक के अनुसार, Galaxy A22 4G फोन में 6.4 इंच की HD प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसे 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ उतारा जाएगा। इसके अलावा, डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। सेल्फी व विडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट कैमरा मिलेगा और इसे 5000mAh की बैटरी के साथ उतारा जाएगा जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस को तीन रंगों ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर में पेश किया जाएगा।