Samsung ने भारत में अपना नया smartphone Galaxy A20s launch कर दिया है और यह स्मार्टफोन ओरिजिनल Galaxy A20 का अगला फोन है जिसे इस साल मार्च में पेश किया गया था। इस नए स्मार्टफोन में 6.4 इंच की डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।
स्मार्टफोन में 6.4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। Galaxy A20s में एक इनफिनिटी V नौच रखा गया है जिसके अन्दर एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A20s को ग्लॉसी फिनिश के साथ उतारा गया है और फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर, सैमसंग की ब्रांडिंग तथा ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में एक 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 450 SoC के साथ लाया गया है जो कि ओक्टा कोर प्रोसेसर है और इसे एड्रेनो 506 GPU के साथ पेयर किया गया है। Galaxy A20s में 4000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15 W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट सैमसंग के वन UI पर आधारित है जो एंड्राइड पाई के साथ काम करा है। Phone को 3GB+32GB और 4GB+64GB वैरिएंट में पेश किया गया है और साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
Galaxy A20s के डिज़ाइन की बात करें तो इसे पॉलीकार्बोनेट बैक और ग्लास फ्रंट दिया गया है। डिवाइस का मेजरमेंट 163.3 x 77.5 x 8.0 mm और वज़न 183 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप-C और 3.5 mm जैक दिया गया है। Galaxy A20s को तीन रंगों ब्लू, ग्रीन और ब्लैक विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
कीमत की चर्चा करें तो आपको बता दें कि, Galaxy A20s के 3GB+32GB वैरिएंट की कीमत Rs 11,999 रखी गई है, जबकि 4GB+64GB वैरिएंट को Rs 13,999 में खरीदा जा सकता है। डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।