Samsung जल्द एक नया एंड्राइड गो प्लेटफार्म पर आधारित स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कम्पनी के दो एंड्राइड गो स्मार्टफोंस पहले से ही बाज़ार में उपलब्ध हैं जो कि Galaxy J2 Core और Galaxy J4 Core हैं। जल्द ही कम्पनी इस लिस्ट में तीसरे स्मार्टफोन Galaxy A2 Core को भी जोड़ सकती है।
https://twitter.com/evleaks/status/1106448369566867456?ref_src=twsrc%5Etfw
आगामी स्मार्टफोन का आधिकारिक रेंडर इन्टरनेट पर सामने आ चुका है। दुर्भाग्य से डिवाइस के स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है लेकिन रेंडर से यह संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन कैसे दिखेगा।
Galaxy A2 Core में Galaxy J2 Core की तरह ही डिस्प्ले के चरों ओर बड़े बेज़ेल्स देखे जा सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर काफी चीज़ें एक जैसी हैं। हालांकि डिवाइस के बैक पर अलग डिज़ाइन देखा जा सकता है।
Galaxy A2 Core में सैमसंग ने केवल सिंगल रियर कैमरा दिया है जो कि नई बात नहीं है। यह टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है और इसके साथ एक LED फ़्लैश भी मौजूद है। कैमरा सेटअप के नीचे स्पीकर ग्रिल्स दिए गए हैं।
रेंडर में Galaxy A2 Core के बॉटम पर एक ऑडियो जैक भी दिखाया गया है और इसके साथी ही चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है। यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर के विकल्प में लॉन्च हो सकता है।
Galaxy A2 Core को पिछले महीने Samsung SM-A260F के नाम से गीकबेंच पर देखा गया था। बेंचमार्क के परिणामों से खुलासा हुआ है कि:
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
अब ओपन सेल में खरीदें Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन
Samsung “Perfect Full-screen” फोंस पर कम रहा है काम, डिस्प्ले के अंदर ही होगा सेल्फी कैमरा