Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी Galaxy A सीरीज़ में नया Galaxy A10s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Samsung के इस फोन में 6.2 इंच की इनफिनिटी-V डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
Samsung Galaxy A10s को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और दोनों वैरिएंट में 32GB का स्टोरेज दिया गया है और 2GB रैम और 3GB रैम वैरिएंट में लाया गया है और इनकी कीमत क्रमश: Rs 9,499 और Rs 10,499 रखी गई है।
Samsung Galaxy A10s की सेल 28 अगस्त से सभी रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी और स्मार्टफोन को ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और बड़े ऑनलाइन चैनल्स पर सेल किया जाएगा। Galaxy A10s को ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर कलर में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A10s में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है। स्मार्टफोन को ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस को 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy A10s को डुअल-कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है जिसमें 13MP का एक सेंसर (f/1.8) है और दूसरा 2MP का सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Galaxy A10s में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और फोन एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और साथ ही फेस रेकोग्निशन फीचर को भी शामिल किया गया है।