वैसे तो Samsung Galaxy A10s को कई बार लीक चुका है और इसी के चलते इस अपकमिंग फ़ोन के बारे में हमें कई स्पेक्स पता चल चुके हैं। यह फ़ोन Galaxy A10 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। इससे पहले जहाँ रूमर्स थे कि फोन को MediaTek Helio P22 SoC के साथ 2GB RAM में लाया जायेगा वहीँ अब हाल ही में एक और खुलासा हुआ है। इस बार ताज़ा लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ़ोन की बैटरी का पता चला है।
कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy A10s को Android Enterprise website पर भी स्पॉट किया गया था। इससे यह साफ़ होता है कि फ़ोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। SamMobile की आयी लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A10s को भारतीय मार्किट में 8,990 रुपये की कीमत लॉन्च किया जा सकता है।
इसका मतलब यह फ़ोन Galaxy A10 की कीमत से 1,000 रुपये ज़्यादा में आ सकता है क्योंकि Samsung Galaxy A10 को 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था।
अबतक की आयी लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A10s में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जहाँ पिछले वर्ज़न में एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था वहीँ इस नए फ़ोन में रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 2 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। लिस्टिंग से फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और यह एंड्रॉयड 9 पाई का भी पता चला है।