Samsung ने पिछले साल नवम्बर में Galaxy A02s को लॉन्च किया था और अब कंपनी इसकी जगह लेने वाले अगले फोन Galaxy A03s पर काम कर रही है जिसके स्पेक्स और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। Samsung Galaxy A03s को 91मोबाइल्स द्वारा टिप्स्टर @OnLeaks की साझेदारी से लीक किया गया है। रेंडर्स के मुताबिक, Galaxy A03s में एक वॉटर-ड्रॉप नौच डिस्प्ले मिलेगी जिसके अंदर सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसके साथ एक LED फ्लैश दी जाएगी। डिवाइस को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर व USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा।
याद दिला दें, Samsung Galaxy A02s में फिंगरप्रिंट सेन्सर की कमी थी और इसे चार्जिंग के लिए केवल माइक्रो-USB पोर्ट के साथ उतारा गया था।
Galaxy A03s में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा दिए जाएंगे। फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का मेजरमेंट 166.6 x 75.9 x 9.1mm होगा। फोन की थिकनेस 9.5mm होगी जिसमें रियर कैमरा बम्प भी शामिल है।
Samsung Galaxy A02s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है। डिवाइस ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित है जो 1.8GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है।