सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोंस पर सिक्यूरिटी अपडेट की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की है
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी S10, Galaxy Note 10, Galaxy Note 20 आदि फोंस को अगले 4 सालों तक सैमसंग की ओर से सिक्यूरिटी अपडेट मिलता रहने वाला है
सैमसंग के उन सभी फोंस पर यह अपडेट मिलने वाला है जो 2019 के बाद बाजार में आये हैं
सैमसंग ने 2019 के बाद बाजार में आये अपने जानें मानें फोंस और टैबलेट पर आने वाले 4 साल के लिए सिक्यूरिटी अपडेट को देने की बड़ी घोषणा की है। आपको बता देते हैं कि इससे इस श्रेणी में आने वाले फोंस की संख्या काफी बढ़ गई है। अभी तक के लिए यह अपडेट मात्र 2 साल के लिए ही फोंस के साथ दिए जा रहे थे, लेकिन अब यह सैमसंग की ओर से 4 साल तक दिए जाने वाले हैं। यह उन सभी फोंस पर लागू होता है जो 2019 के बाद बाजार में आये हैं, यह गैलेक्सी फोंस और टैबलेट के लिए है।
आपको बता देते हैं कि सैमसंग की ओर से यह घोषणा की गई है कि सैमसंग के गैलेक्सी Z-series, S-Series, Note Lineup, A-Series और M-Series के फोंस को आने वाले 4 सालों तक सैमसंग की ओर से सिक्यूरिटी अपडेट दिया जाने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस लिस्ट में 2019 तक लॉन्च किये गए डिवाइस यानी Galaxy XCover और Galaxy Tab भी शामिल हैं।