सैमसंग कार्निवल की घोषणा की जा चुकी है, इस सेल को Galaxy M Series के स्मार्टफोंस की इंडिया में दूसरी एनिवर्सरी मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। यह सेल 9 मार्च से शुरू हो चुकी है, और यह 12 मार्च तक चलने वाली है। आपको बता देते है कि इस दौरान आपको Samsung Galaxy M Series के फोंस पर अमेज़न इंडिया और सैमसंग की आधिकारिक साइट पर बढ़िया डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। यह ऑफर मात्र चार सैमसंग के स्मार्टफोंस पर ही लागू होता है। आपको बता देते है कि इस सेल के दौरान सैमसंग के इन फोंस पर यूजर्स को 1000 रुपये का कैशबैक HDFC Bank के Debit Card या Credit Card को इस्तेमाल करने पर मिलने वाला है। इसके अलावा यूजर्स को 1000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलने वाला है।
Samsung की ओर से Samsung Carnival Sale का आयोजन किया जा रहा है, इस सेल के दौरान आपको जिन चार सैमसंग स्मार्टफोंस पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं, वह Samsung Galaxy M21, Samsung Galaxy M31, Samsung Galaxy M31s और Samsung Galaxy M51 हैं।
Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 की सपोर्ट मिल रही है, हालाँकि इसे एंड्राइड 11 पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में आपको एक 6.5-इंच की FHD+ SUPER AMOLED O-Infinity डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर मिल रहा है, और इसमें आपको 8GB रैम भी मिल रही है।
फोटोग्राफी की बात करें तो आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा दिया गया है, फोन में आपको एक 64MP का सोनी IMX682 प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 5MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
इसके अलावा फोन में आपको 128GB की स्टोरेज मिल रही है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको 25W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।