सैमसंग ने 64MP camera sensor को मई में लॉन्च करने के बाद अब 108MP ISOCELL Bright HMX को भी पेश कर दिया है। यह ऐसा पहला मोबाइल इमेज सेंसर है जो 100 million pixels तक की तवीरें लेता है। इसे Samsung ने चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के साथ मिलकर तैयार किया है। इससे पहले भी इन दोनों कंपनियों ने एक साथ मिलकर Xiaomi 64MP camera smartphone को पेश किया था जिसमें Samsung के 64MP ISOCELL GW1 sensor का इस्तेमाल किया गया था।
यह Samsung की Tetracell और ISOCELL Plus technologies का इस्तेमाल करता है जिससे ब्राइट, big-pixel 27MP images मिलतीं हैं। घोषणा के दौरान सैमसंग ने इस बात का खुलासा किया है कि उसका नया सेंसर 'extreme' लाइट में 100 million की प्रभावशाली तसवीरें खींच सकता है।
सेंसर का साइज़ 1/1.33-inch है और Tetracell technology 4 पिक्सेल्स को जोड़कर एक बनाती है जिससे लो लाइट में भी बेहतरीन तवीरें ली जा सकें। यह तकनीक कलर एक्यूरेसी को भी बेहतर बनाती है। ब्राइट इमेज के लिए Samsung 108MP camera sensor कंपनी के Smart-ISO mechanism का इस्तेमाल करेगा। साथ ही Bright HMX सेंसर 6K तक के वीडियो ले सकेगा यानी 30 फ्रेम पैर सेकंड के साथ 6016 x 3384 pixels की।
Samsung Electronics, sensor business के executive vice president Yongin Park ने कहा कि सैमसंग लगातार पिक्सेल और लॉजिक टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन कर रहा है जिससे ISOCELL image sensors को बेहतर बनाय जा सके और यूज़र्स को एक शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस भी मिले।
कंपनी का कहना है कि Xiaomi के साथ मिलकर ISOCELL Bright HMX को तैयार किया गे अहइ जो ऐसा पहला मोबाइल सेंसर है जो 100 million pixels के साथ Tetracell और ISOCELL Plus technology से लैस है।