Samsung Galaxy A71 और Galaxy A91 स्मार्टफोंस को 2020 में नीदरलैंड में लॉन्च किया जा सकता है। अभी इन मोबाइल फोंस की भारतीय Launch date और Price के बारे में कोई संकेत नहीं मिला है लेकिन ख़बरें आ रही हैं कि इन हैण्डसेट्स को Android 10 के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अपनी Galaxy A और Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोंस के S मॉडल्स को लाने पर काम कर रहा है। स्मार्टफोन निर्माता हाल ही में अपने Galaxy A10s, Galaxy A30s, और Galaxy A50s Smartphones को लॉन्च कर चुका है और अपकमिंग Galaxy M30s के बारे में लगातार ख़बरें आ रही हैं जो कि 6000mAh की बड़ी दमदार बैटरी के साथ आने वाला है।
GalaxyClub के रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 को नीदरलैंड में एंड्राइड 10 के सस्थ लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इन फोंस को अगले साल मार्च में Samsung Galaxy S11 के लॉन्च से पहले ही उतारा जाएगा। रिपोर्ट से यह भी अंदाज़ा हुआ है कि Galaxy A71 और Galaxy A91 को कई यूरोपीय बाज़ारों जैसे बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, इटली, स्पेन, स्कैंडेनेविया आदि में उतारा जाएगा।
Samsung Galaxy A71 में क्वैड रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है जिसमें एक 48MP का मुख्य कैमरा, दूसरा 12MP का वाइड-एंगल सेंसर, तीसरा 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और चौथा टाइम ऑफ़ फ्लाइट सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन को लेटेस्ट Exynos 9630 चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है जिस पर Samsung अभी काम कर रहा है।
Samsung Galaxy A91 फोन में 108MP का मुख्य सेंसर मिलने की उम्मीद है जिसके साथ एक 16MP वाइड-एंगल सेंसर, एक 12MP टेलीफ़ोटो सेंसर (5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और एक ToF सेंसर को पेयर किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 108MP का सेंसर 27MP रेज़ोल्यूशन वाली तस्वीरें ऑफर करेगा।
साथ ही, Galaxy A91 में 45W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी को भी पेश किया जा सकता है जिसे सैमसंग सुपर फ़ास्ट चार्जिंग 2.0 नाम दे सकता है।
Samsung Galaxy A91 स्मार्टफोन में 6.7 इंच कि डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें इन-स्क्रीन कैमरा रखा जाएगा जैसा कि हमने Galaxy Note10-series में देखा है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और स्मार्टफोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा चुका है। अभी इन दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।