Redmi 9 सीरीज़ में हम 2020 में कई स्मार्टफोंस देख चुके हैं और कंपनी अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को कंपनी चीन में Redmi 9T मोबाइल फोन को लॉन्च कर सकती है। लीक हुई खबर के मुताबिक, यह नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे नवम्बर 2020 में नवम्बर में लॉन्च किया गया था और भारत में यह फोन अलग कैमरा सेटअप के साथ आया था जिसे भारत में Redmi 9 Power नाम दिया गया था। शाओमी इस साल की शुरुआत अपने Redmi 9T फोन के साथ करने जा रहा है जिसे 8 जनवरी को पेश किया जाएगा।
टिप्सटर Snapdrachun 888 5G (@chunvn8888) की मानें तो Redmi 9T फोन जनवरी की शुरुआत में पेश किया जाएगा। टिप्सटर का यह भी कहना था कि शाओमी 2021 की शुरुआत में ग्लोबल बाज़ार में 9 नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। अभी शाओमी ने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
थाईलैंड में Redmi 9T को M2010J19ST मॉडल नंबर और Redmi 9T मोनिकर के साथ लिस्टेड किया गया था। ऑनलाइन लिस्टिंग से फोन के स्पेक्स का पता नहीं चला है। हालांकि, अगर यह Redmi Note 9 4G का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा तो फोन में समान स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले से लैस होगा जिसका रेज़ोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल होगा। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रॉसेसर और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!