क्या Reliance Jio, JioPhone Lite पर कर रहा है काम?

HIGHLIGHTS

ऐसा सामने आ रहा है कि Reliance Jio की ओर से JioPhone Lite पर काम किया जा रहा है, इस फोन में आपको कॉलिंग सपोर्ट मिलने वाला है

इसके अलावा इसे बिना इन्टरनेट की सपोर्ट के पेश किया जा सकता है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को Rs 500 की कीमत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है

आने वाले रिलायंस जियो, जियोफोन को बिना इन्टरनेट की सपोर्ट के लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम ऑनलाइन सामने आ रही एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से एक नए फीचर फोन पर काम किया जा रहा है, जो मुख्य तौर पर कॉलिंग के लिए पेश किया जाने वाला है। हालाँकि इस खबर को देखकर आश्चर्य हो रहा है, क्योंकि पिछले फोंस यानी JioPhone और JioPhone 2 को मुख्य तौर पर इन्टरनेट के लिए ही लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही फोंस को कंपनी की ओर से 4G Only नेटवर्क पर लॉन्च किया गए थे। हालाँकि अब एक फीचर फोन पर काम कर रहा है, जो खासतौर पर कॉलिंग को ध्यान में रखकर ही पेश किया जाने वाला है। 

Reliance JioPhone Lite: अभी तक क्या सामने आया

ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी ने रिटेलर्स के बीच एक सर्वे कंडक्ट किया है, इसमें इनसे एक कॉलिंग वाले फीचर फोन को लेकर जानकारी मांगी गई है। इस मोबाइल फोन को इन्टरनेट पर आ रही खबरों को देखकर कहा जा रहा है कि इसे JioPhone Lite कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि अभी भी देश में कुछ यूजर्स फीचर फोन को इस्तेमाल करते हैं। रिलायंस जियो की ओर से ऐसा भी सामने आ रहा है कि देश में 500 मिलियन फीचर फोन यूजर्स हैं। 

इस फीचर फोन की कीमत को लेकर सामने आ रहा है कि यह यानी JioPhone Lite Rs 400 – Rs 500 की कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यहाँ आपको बता देते हैं कि असल में इसकी कीमत Rs 399 हो सकती है, और यह Rs 50 के रिचार्ज पैक के साथ आने वाला है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :