Reliance JioPhone को इस फ़ेस्टिव सेल में Rs 699 की डिस्काउंट कीमत में सेल किया जा रहा है, जिसे जियोफोन दिवाली 2019 कहा जा रहा है। इस फीचर फोन को बिना किसी एक्स्चेंज ऑफर के डिस्काउंट कीमत में सेल किया जा सकता है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह सीमित ऑफर दशहरा से दिवाली के बीच ही उपलब्ध रहेगा।
Reliance JioPhone को भारत में Rs 1,500 के Price में लॉन्च किया गया था। Diwali 2019 ऑफर के दौरान, 4G फीचर फोन को Rs 699 में पेश किया जा रहा है। इस festive season डिवाइस पर Rs 801 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर की ख़ास बात यह है कि उपभोक्ताओं को इस डिस्काउंट रेट में डिवाइस खरीदने पर पुराना फोन एक्स्चेंज में नहीं देना होगा।
Rs 699 देकर JioPhone खरीदने पर यूज़र्स को Rs 700 की कीमत तक के डाटा बेनेफिट्स मिलेंगे। डिवाइस पर शुरुआती 7 रीचार्ज करने पर कंपनी 99 रुपए की कीमत का अतिरिक्त डाटा भी ऑफर करेगी। यूज़र्स एंटर्टेंमेंट, पेमेंट और ई-कॉमर्स एप्लिकेशंस आदि के लिए इस अतिरिक्त डाटा का उपयोग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो JioPhone में 2.4 इंच की डिस्प्ले मौजूद है। और इसका डिज़ाइन बाज़ार में मौजूद अन्य फीचर फोंस की तरह है। यह हैंडसेट KAI OS पर चलता है और स्प्रीडट्रूम 9820A या डुअल-कोर क्वॉलकॉम 205 प्रोसेस से लैस होगा। यह फोन कई जियो ऐप्स के साथ आएगा जैसे जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो म्यूज़िक आदि।