Reliance Jio ने पैनासोनिक एविओनिक्स कार्पोरेशन की सब्सिडरी AeroMobile के साथ साझेदारी की है जिससे जियो पोस्टपेड प्लस सब्सक्राइबर्स को इन-फ्लाइट सर्विसेज़ मुहैया करवाई जा सके। कंपनी का कहना है कि यह भारत में इस तरह की पहली सर्विस है। जियो ने कहा कि, वर्तमान में यह सर्विस भारतियों को विदेश यात्रा पर मिलेगी। भारतीय एयरस्पेस में सेवा उपलब्ध होने के बाद सभी जियो उपभोक्ता भारतीय फ्लाइट्स में सेवाएं एक्सैस कर पाएंगे।
जियो के डायरेक्टर Mr. Akash Ambani ने कहा, “JioPostpaid Plus इंडस्ट्री डिफ़ाइनिंग और हाई क्वालिटी यूजर एक्सपीरियन्स देता है और साथ ही AeroMobile के साझेदारी के बाद हम अच्छी कीमत पर इन-फ्लाइट रोमिंग सेवा भी ऑफर करेंगे। हम अपने यूजर्स के लिए इस सर्विस को लाने के लिए काफी प्रसन्न हैं जो यूजर्स को सीमलेस, हाई-क्वालिटी और 20,000 फीट पर सुरक्शित रोमिंग उपलब्ध करेगा। इस तरह हर एक JioPostpaid Plus यूजर हमेशा कनेक्टेड रहेगा।
यह सर्विस 24 घंटों के लिए मान्य होगी और तीन पैक्स में उपलब्ध होगा। पहला पैक Rs 499 में आएगा और 250MB डाटा ऑफर करेगा। Rs 699 के दूसरे पैक में 500MB डाटा मिलेगा और Rs 999 के रीचार्ज में 1GB डाटा डाटा मिलेगा। तीनों पैक्स आउटगोइंग कॉल्स के लिए 100 मिनट और 100 SMS ऑफर करेंगे।
यह पैक इस्तेमाल करने के लिए, सब्सक्राइबर्स को जहाज़ के 20,000 फीट एल्टिट्यूड तक पहुंचने का इंतज़ार करना होगा। सीके बाद उन्हें अपना स्मार्टफोन ऑन कर के एयरप्लेन मोड को बंद करना होगा। इसके बाद फोन AeroMobile नेटवर्क पर कनेक्ट हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो यूजर्स फोन की कैरियर सेटटिंग में जाकर मेनुयली AeroMobile चुन सकते हैं।
ये प्रोसैस पूरा होंगे के बाद आपका फोन डाटा रोमिंग अलाउ करना चाहिए। यह ऑप्शन भी सेटिंग्स में उपलब्ध है। कनैक्ट होने के बाद यूजर्स को एक वैल्कम मैसेज मिलेगा जिसमें इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी और इसके बाद यूजर्स इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।