Redmi का धमाका! भारत में Turbo 5 लॉन्च, 7540mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत और ऑफर्स

HIGHLIGHTS

Redmi Turbo 5 में 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है.

स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस है.

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है.

Redmi ने को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया. यह कंपनी की Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है. फोन में बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों मामलों में दमदार अनुभव देगा.

Redmi Turbo 5 की कीमत और सेल डेट

भारत में Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है. कंपनी SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है. स्मार्टफोन की बिक्री 19 जून से Amazon पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा.

1.5K AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1268×2756 पिक्सल है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है.

फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसके अलावा डिवाइस को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है. यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है. फोन में ARM Mali-G720 MC8 GPU, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 23 लाख से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.

50MP कैमरा और 20MP सेल्फी सेंसर

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें Sony IMX882 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के आसपास Redmi Pixel Matrix फीचर दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाने का काम करता है.

7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh बैटरी है. यह बैटरी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट और IR Blaster जैसे फीचर्स शामिल हैं. फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है. कंपनी ने चार साल के Android अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है.

Redmi Turbo 5 उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, हाई-एंड परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio के दो रिचार्ज प्लान, अंतर 80 रुपये, लेकिन किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें सारी डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :