Redmi Note 9S आज लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले हफ्ते ही Xiaomi ने इस मोबाइल फोन के सिंगापुर में लॉन्च की तैयारी कर ली थी, साथ ही इसे मलेशिया और पाकिस्तान में भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। अब तक जारी किए गए टीज़र के अनुसार, रेडमी नोट 9s में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह ही क्वाड रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले होगा। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह रेडमी नोट 9 प्रो का रीब्रांडेड वर्जन होगा, ऐसा प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा, फोन को पहले ही गीकबेंच पर देखा जा चुका है, और एक ई-कॉमर्स प्रोडक्ट सूची भी इसकी कीमत को लेकर ऑनलाइन सामने आई है।
अगर हम Xiaomi के आधिकारिक सिंगापुर ट्विटर हैंडल की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन इसके अनुसार 8PM SGT यानी 5:30PM IST पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन को आज लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है।
https://twitter.com/XiaomiSingapore/status/1241696126031425536?ref_src=twsrc%5Etfw
Xiaomi Redmi Note 9S मोबाइल फोन को एक ट्रेंडी पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस साल Xiaomi की ओर से अपने फोंस को एक सर्कुलर कट आउट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से फोंस में आपको बैक कैमरा सेटअप के तौर पर स्क्वायर शेप वाला कैमरा मोड्यूल मिलने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन के बारे में इसके अलावा कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Redmi note 9 Pro मोबाइल फोन के एक डाउन वैरिएंट के रूप में Redmi Note 9S स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
https://twitter.com/XiaomiSingapore/status/1238857564961435649?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि, Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Note 9 Pro Max को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
बात करें Redmi Note 9 Pro की तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।