Redmi Note 9 आज दोपहर 12 बजे (दोपहर) अमेज़न इंडिया और Mi.com के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। पिछले महीने भारत में लॉन्च होने के बाद फोन को कई बार सेल के लिए लाया जा चुका है। यह एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एक बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया दमदार स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 9 को तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ चार अलग अलग रंगों में पेश किया गया था। फोन बजट फ्रेंडली सेगमेंट में दमखम के साथ खड़ा रहता है, इसके अलावा आपको कम कीमत में इस स्मार्टफोन में प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं।
Xiaomi Redmi Note 9 स्मार्टफोन को भारत में Rs 11,999 की शुरूआती कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि अगर आप इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Rs 13,499 अदा करने होंगे। इसके साथ ही अगर आप इस मोबाइल फोन का 6GB रैम आर 128GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते है तो आपको बता देते हैं कि आप इसे Rs 14,999 की कीमत में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन को यानी Redmi Note 9 को Aqua Green, Pebble Gey और Arctic White रंगों में लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा आपको यहाँ यह भी बता देते है कि Redmi Note 9 को भारत में Amazon India के माध्यम से पहले भी कई बार सेल के लिए लाया जा चुका है, लेकिन आज भी इसकी एक सेल होने वाली है, हालाँकि इसके अलावा भी यह मोबाइल फोन पहले भी सेल के लिए आ चुका है, इस मोबाइल फोन को आप मी.कॉम के माध्यम से भी खरीद सकते हैं, हालाँकि आपको बता देते हैं कि इसे लॉन्च के समय कहा गया था कि आप इसे Mi India स्टोर्स, Mi Homes और Offline Mi verified रिटेलर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। हालाँकि आज सेल के लिए यह अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर ही आ रहा है।
Xiaomi Redmi Note 9 स्मार्टफोंस के फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फ़ो में आपको एक 6.53-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ (2340×1080 पिक्सेल वाली स्क्रीन है), फोन में आपको एक पंच होल कटआउट भी मिल रहा है, जो आप फोन के टॉप-राईट कॉर्नर पर देख सकते हैं, इसमें ही आपको सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है।
Redmi Note 9 में आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जो Mali-G52 GPU के साथ कपल किया गया है। फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं. फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया गया है।
फोन में कैमरा आदि को देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में यानी Redmi Note 9 में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। यह कैमरा आपको एक 48MP प्राइमरी कैमरा, एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एक 2MP मैक्रो कैमरा और एक 2MP डेप्थ सेंसर के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Redmi Note 9 मोबाइल फोन में आपको सभी बेसिक सेंसर भी मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और Bluetooth 5.0 भी मिल रहा है, इसके अलावा USB Type C पोर्ट भी फोन में शामिल है। फोन में आपको एक 5020mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W के एडाप्टर के साथ मिल रही है।