Xiaomi Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर भारत में सेल में आने वाला है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन मी.कॉम और Amazon India पर शुरू होगी। सेल शुरू होने का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। Redmi Note 9 Pro का दाम Rs 12,999 रखा गया है। फोन में 5,020mAh की बैटरी, 6.67 इंच की डिस्प्ले, SD 720G SoC और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 9 Pro को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। एक वैरिएंट का दाम 12,999 रूपये है जो 4GB+64GB स्टोरेज के साथ आया है जबकि दूसरे वैरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज मिल रहा है।
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।