Redmi Note 9 Pro की सेल जल्द हो रही है शुरू

HIGHLIGHTS

Amazon और Mi.com पर होगा उपलब्ध

दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

Redmi Note 9 Pro को आज दोपहर 12 बजे भारत में सेल किया जाएगा। फोन को मार्च में लॉन्च किया गया था और डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप और ओक्टा-कोर प्रॉसेसर शामिल है। फोन को आज Amazon इंडिया और मी.कॉम से खरीदा जा सकता है। सरकार ने देश में ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन्स में नॉन-एसेंशियल आइटम की डिलिवरी को मंज़ूरी दे दी है। याद दिला दें, शाओमी ने कल फोन को सेल में पेश किया था जो तेज़ी से सोल्ड आउट हो गया था।

Redmi Note 9 Pro स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।

Redmi Note 9 Pro  प्राइस और ऑफर

Redmi Note 9 Pro के 4GB + 64GB वेरिएंट का दाम Rs 13,999 है जबकि 6GB + 128GB मॉडल को Rs 16,999 में उतारा गया है। अगर यूज़र्स ICICI क्रेडिट कार्ड द्वारा पेमेंट करते हैं तो Rs 1,000 का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड EMI ट्रांज़ेक्शन पर मान्य है। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :