Redmi कल यानी 12 मार्च को अपनी नई नोट सीरीज़ लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कम्पनी अपने Redmi Note 9 को तीन वैरिएंट में पेश कर सकता है। नए मॉडल को Redmi Note 9 Pro Max नाम से लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 9 Pro Max के नाम से पता चलता है कि यह वैरिएंट टॉप स्पेक्स ऑफर करेगा और सबसे पॉवरफुल हार्डवेयर के साथ आएगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है।
लोकप्रिय टिप्स्टर Ishan Agarwal ने लेटेस्ट रिपोर्ट में ट्विटर पर बताया है कि, Xiaomi अपने आगामी फोंस को #RedmiNote9ProMax हैशटैग के साथ लॉन्च किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि, 91Mobiles का दावा है कि, Xiaomi अपने Redmi Note 9 को 12 मार्च को लॉन्च नहीं किया जाएगा और इसे किसी अन्य दिन पेश किया जाएगा।
अभी तक Pro Max मॉडल के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि फोन मीडियाटेक Dimensity 800 chipset द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा, Redmi Note 9 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC के साथ पेश किया जा सकता है।
इसके अलावा, Xiaomi के वाईस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने टीज़ किया है कि कम्पनी Redmi Note 9 के तीन मॉडल्स लाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी यह केवल अटकलें हैं और इन्हें पूरी तरह से सही मानना ठीक नहीं है।
पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 9 Pro को दो वैरिएंट में लाया जाएगा जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल होगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन के स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन औरोरा ब्लू, ग्लेशियर वाइट और इंटरसेलर ब्लैक रंगों में लाया जाएगा।
Redmi Note 9 Pro को गीकबेंच पर देखा गया है और डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 569 तथा मल्टी-कोर टेस्ट में 1755 स्कोर मिला है।