Xiaomi के नए Redmi Note 9 Pro Max smartphone को पिछले हफ्ते पहली दफा सेल किया गया है और स्मार्टफोन के लिए अब नया सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किया जा छका है जो अप्रैल 2020 सिक्योरिटी के साथ आया है। चेंजलोग से नए फीचर का पता नहीं चलता है और अपडेट का साइज़ 338MB है।
Redmi Note 9 Pro Max को मार्च में लॉन्च किया गया था और अप्रैल सिक्योरिटी पैच को एक महीने देरी से लाया जा रहा है। जबकि रियलमी के कुछ फोंस को पहले ही मई अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
नए अपडेट का फर्मवेयर वर्जन MIUI v11.0.2.0.QJXINXM है। आप अपडेट को फोन की सेटिंग्स में अबाउट फोन में जाकर सोफ्टवेयर अपडेट में चेक फॉर अपडेट्स चेक कर सकते हैं। आमतौर पर सभी यूज़र्स तक अपडेट पहुँचने में थोड़ा समय लगता है।
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplay मिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।