Redmi Note 9 Pro और Mi TV 4A Horizon Edition की दोपहर 12 बजे सेल पर जा रहे हैं, आपको बता देते है कि यह सेल दोनों ही यानी अमेज़न इंडिया और Flipkart पर क्रमश: होने वाली है। इसके अलावा दोनों ही डिवाइस आपको कंपनी की आधिकारिक साईट पर भी मिलने वाले हैं। Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को अभी हाल ही में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा आपको बता देते है कि Mi TV 4A Horizon Edition को अभी हाला ही में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग रैम और स्टोरेज मॉडल्स में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा आपको बता देते है कि MI TV 4A Horizon Edition को एक ही सिंगल ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 13,999 की कीमत में, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 15,999 और 6GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 16,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि इसे अलग अलग तीन रंगों में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर सेल के लिए लाया जाने वाला है।
इसके अलावा अगर हम 32-इंच वाले Mi TV 4A Horizon Edition को एक ही सिंगल ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसकी कीमत Rs 13,499 है। इसे आप सेल के लिए Flipkart और Mi.com पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। इसके अलावा इसे मी होम स्टोर्स पर भी सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता देते है कि या इस टीवी की पहली सेल है।
फ्लिप्कार्ट पर होने वाली Mi TV 4A Horizon Edition की सेल की बात करें तो आपको बता देते है कि इस टीवी पर आपको Axis Bank Credit Cards और डेबिट कार्ड्स EMI पर 10 फीसदी ऑफ मिलने वाला है, इसके अलावा आपको Axis Bank Debit Card से लेनदेन पर 10 फीसदी का ऑफ मिलने वाला है, हालाँकि इतना ही नहीं आपको Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबेक मिलने वाला है, इसके अलावा आपको बता देते है कि Axis Bank Buzz Credit Card पर आपको 5 फीसदी का ऑफ मिल रहा है।
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!