Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज किए जाएंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Updated on 02-May-2020
HIGHLIGHTS

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

जानें अनुमानित स्पेक्स

Xiaomi आज ग्लोबल लॉन्च इवैंट का आयोजन किया जा रहा है जहां कंपनी Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite फोंस को पेश करेगी। दोनों फोंस को पिछले लीक्स में देखा जा सकता है और Mi Note 10 Lite को US FCC पर भी देखा जा चुका है। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max भारत में लॉन्च हो चुके हैं लेकिन शाओमी अन्य बाज़ारों में इन दोनों फोंस को भी पेश कर सकता है। इसी तरह, Mi Note 10 को आज ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 9, Mi Note 10 Lite लाइव स्ट्रीम

कोरोनावायरस महामारी की वजह से शाओमी ग्लोबल ऑनलाइन इवैंट आयोजित करेगा। इवैंट को 8pm UTC (5.30pm IST) पर लॉन्च किया जाएगा और कंपनी के आधिकारिक सोशल अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Redmi Note 9

Redmi Note 9 को नोट 9 सीरीज़ के निचले वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। पिछले लीक की मानें तो, Redmi Note 9 में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। उम्मीद की जा रही है कि फोन MediaTek Hellio G85 SoC और 6GB रैम से लैस होगा। फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो Android 10 पर आधारित होगा। Redmi Note 9 में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा, फोन में 5,020mAh की बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 9 को चीन में Redmi 10X के नाम से लॉन्च किया जाएगा। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi 10X का दाम चीन में CNY 1,499 (लगभग Rs 16,200) रहेगा।

Mi Note 10 Lite

Xiaomi Mi Note 10 Lite पिछले कुछ समय से रूमर्स में है और लेटेस्ट एडिशन की जानकारी देते हुए फोन को FCC पर देखा जा चुका है। FCC पर डोक्यूमेंट से डिवाइस का पता चलता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह मोडल नंबर Mi Note 10 Lite का मॉडल नंबर है। नए डोक्यूमेंट में Xiaomi Mi Note 10 Lite के आधिकारिक नाम की पुष्टि हो गई है।

डोक्यूमेंट के मुताबिक, Mi Note 10 Lite में 6.47 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो FHD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलावा, डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नौच और 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करेगी। रियर कैमरा में चार कैमरा सेन्सर मिलेंगे जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :