Redmi Note 8 Pro VS Redmi Note 7 Pro: क्या है इन दोनों फोंस में अंतर

अभी हाल ही में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस को चीन में बाजार में लॉन्च कर दिया गया था। आपको बता देते हैं कि Redmi Note 8 Pro मोबाइल फ़ोन में आपको मीडियाटेक हेलिओ G90T प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा आपको इसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो इसके क्वाड-कैमरा सेटअप का ही एक हिस्सा है।

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन भी मिल रहा है, यह एक वाटर ड्राप नौच से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। आइये अब जानते हैं कि आखिर Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोंस के बीच स्पेक्स, कीमत और फीचर्स के बीच क्या अंतर है। 

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro की कीमत

अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं।

Redmi Note 7 Pro भारत में शुरूआती कीमत 13,999 रुपए है जिसमें आपको 4GB RAM/ 64GB स्टोरेज मिलता है और वहीँ नया लॉन्च वैरिएंट 6GB RAM/ 64GB 15,999 रुपए की कीमत में आता है। इसके साथ ही इसका टॉप एन्ड वैरिएंट 6GB RAM/ 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपए में आता है। तीनों ही वैरिएंट्स Flipkart और Mi.com पर Neptune Blue, Nebula Red और Space Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

Redmi Note 8 Pro Specifications

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।

Redmi Note 7 Pro Specifications

Redmi Note 7 Pro ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC दिया गया है। प्रोसेसर को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और बेहतर गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है।

इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है। स्मार्टफोन की खासियत इसका 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है। इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है।

स्मार्टफोन कई AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड के साथ आता है। स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :