Redmi Note 8 Pro के भारतीय यूजर्स को जल्द ही नए सॉफ्टवेयर MIUI 12 का अनुभव मिलने वाला है। कंपनी ने Redmi Note 8 Pro डिवाइसेज़ के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है और इसके बाद में MIUI India के सोशल मीडिया चैनल द्वारा जानकारी साझा की गई है। Redmi Note 8 सीरीज में प्रो और दोनों वेरिएंट को पहले वेव में MIUI 12 का अपडेट मिलेगा। रेडमी नोट 8 प्रो के लिए MIUI 12 अपडेट में नए फीचर्स मिल रहे हैं।
MIUI India ने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर डवलपमेंट की जानकारी साझा की है और रेडमी नोट 8 प्रो यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह अपडेट MIUI12 V12.0.1.0 वर्जन के साथ आया है और यूजर्स सेटिंग्स में अबाउट फोन में जाकर सिस्टम अपडेट में जाएंगे और डाउनलोड बटन पर टैप करेंगे तो नया अपडेट मिल जाएगा। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि अपडेट को फेज मैनर में जारी किया गया है या सभी यूजर्स को एक साथ अपडेट मिलने वाला है। Redmi Note 8 Pro यूजर्स नया और अपडेटेड UI अनुभव पा सकेंगे। अपडेट का बिल्ड नंबर V12.0.1.0 QGGINXM है और इसका साइज़ 641MB है।
Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
Redmi Note 8 Pro को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है।