रेडमी का लेटेस्ट फ़ोन Redmi Note 8 Pro जल्द ही भारत में 16 अक्टूबर लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi ने इस नए फ़ोन के लॉन्च को लेकर टीज़र जारी किया है। कंपनी ने #64MPQuadCamBeast के साथ पोस्ट डालकर इसकी जानकरी दी है।
आपको बता दें कि अगस्त में फोन को चीन में पहले ही उतारा जा चुका है। वहीँ लॉन्च के बाद ही India Chief Manu Kumar Jain ने कहा था कि Redmi Note 8 Pro को टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन प्रोसेस के लिए दो महीने के समय के बाद ही भारत में लॉन्च किया जायेगा।
Redmi India ने ट्विटर पर इस भारतीय लॉन्च की घोषणा की है। यह फोन 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। टीज़र पोस्टर में एक इनफिनिटी साइन है जिसे फ्लिप करने पर 8 नंबर नज़र आता है। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि नोट 8 प्रो को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
https://twitter.com/XiaomiIndia/status/1181813193359806464?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं।
मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है।
साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।