Xiaomi की ओर से उसके Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि इस लॉन्च के बाद ही Xiaomi इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है कि यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किये जाने वाले हैं। मनु कुमार जैन की ओर से एक आधिकारिक ट्विट करके इस बारे में जानकारी दी गई है। हालाँकि असल लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है, लेकिन Xiaomi India Head की ओर से आठ हफ़्तों की एक टाइमलाइन दी गई है। इसका मतलब है कि इन फोंस के लिए हमें अभी लगभग 2 महीनों का इंतज़ार करना पड़ सकता है।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1167037902464774144?ref_src=twsrc%5Etfw
Xiaomi Redmi Note 8 मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की डॉट नौच स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन के बैक पर आपको चार कैमरा मिल रहे हैं। इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें आपको एक 8MP का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसके माध्यम से आप पोर्ट्रेट फोटो ले सकते हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 13MP का लो-लाइट कैमरा मिल रहा है। जिसके द्वारा आप AI फोटो ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है।
अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट आपको RMB 999 यानी लगभग Rs 10,000 में मिल रहा है। इस कीमत में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 64GB वाला वैरिएंट आपको RMB 1,199 की कीमत यानी लगभग Rs 12,000 में मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप लगभग RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है।
Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं।