Redmi Note 8 स्नैपड्रैगन 665 और 48MP कैमरा से होगा लैस, जाने अन्य फीचर्स और लॉन्च डेट

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 665 से होगा लालिस

मिलेगा 48MP कैमरा

Redmi Note 8 सीरीज़ को जल्द ही लॉन्च किया जाना है और कम्पनी इन आगामी स्मार्टफोंस के लिए काफी प्रचार भी कर रही है। इसकी लॉन्च डेट भी कथित तौर पर सामने आई है, ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। Redmi Note 8 Pro के बारे में काफी डिटेल्स आने के बाद, कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi Note 8 स्मार्टफोन में भी क्वैड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। स्मार्टफोन निर्माता ने Redmi Note 8 के डिज़ाइन की भी पुष्टि की है और खुलासा किया है कि स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Redmi दोनों स्मार्टफोंस में अलग-अलग कैमरा मोड्यूल को शामिल करने वाला है। एक ओर कहा जा रहा है कि Redmi Note 8 Pro में सेण्टर पर कैमरा मोड्यूल को जगह दी जाएगी वहीं Redmi Note 8 के बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके अलावा, Redmi Note 8 के बैक पर 48MP का मुख्य सेंसर दिया जाएगा और साथ ही एक वाइड-एंगल लेंस, एक मैक्रो लेंस कैमरा और चौथा सेंसर डेप्थ-ऑफ़-फील्ड के लिए मिलेगा। हालांकि, अभी 48MP सेंसर के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।

कम्पनी ने Redmi Note 8 से लिए कुछ लो-लाइट शॉट्स पोस्ट किए हैं, जिनके बारे में कहना है कि यह 12MP इमेज बनाने के लिए फोर-इन-वन बिनिंग का उपयोग करता है।  

स्मार्टफोन निर्माता ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi Note 8 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, इस चिपसेट को हाल ही में Realme 5 और Mi A3 में देखा गया है। यह चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर अपग्रेड है, जिसे हमने Redmi Note 7 में देखा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि Redmi Note 8 को कम बैटरी कंसम्पशन, Vulkan 1.1 API सपोर्ट और Hexagon 686 DSP के साथ थर्ड-gen AI इंजन के साथ लाया जाएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :