Xiaomi ने अपने Redmi Note 8 स्मार्टफोन का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। दरअसल डिवाइस पहले 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वैरिएंट मने उपलब्ध था और ऑनलाइन मार्किट से इसे खरीदा जा सकता था। हालांकि, अब डिवाइस के 3GB रैम वैरिएंट को ऑफलाइन मार्किट में पेश कर दिया गया है। इस वैरिएंट को ऑनलाइन सेल नहीं किया जाएगा।
91mobiles के मुताबिक, Redmi Note 8 का 3GB रैम वैरिएंट 32GB स्टोरेज के साथ आया है और इसे ख़ासतौर से ऑफलाइन मार्किट को टारगेट करने के लिए लाया गया है। स्मार्टफोन का प्राइस Rs 9,799 रखा गया है जबकि 4GB रैम वैरिएंट को ऑनलाइन Rs 9,999 में सेल किया जाता है।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।