Redmi 8 और Redmi 7 का लॉन्च करीब आ रहा है और इससे पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Redmi Y3 और Redmi 7 स्मार्टफोंस की कीमतों में Rs 1,000 तक की कटौती कर दी है। कम्पनी ने यह भी ऐलान किया है कि Mi Home Security Camera Basic की कीमत Rs 1,799 तक कम कर दी है। ये नई कीमतें 20 अगस्त के बाद से लागू हो गई हैं।
Redmi Note 7S के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 10,999 में लॉन्च किया गया था लेकिन Rs 1,000 की कटौती होने के बाद डिवाइस Rs 9,999 में उपलब्ध है। Redmi Note 7S का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 12,999 में लॉन्च हुआ था और प्राइस कट के बाद डिवाइस Rs 11,999 में उपलब्ध है।
बात करें Redmi Note 7 Pro की तो इसका 6GB रैम और 64GBस्टोरेज वैरिएंट Rs 14,999 की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा, Redmi 7 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट और 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 8,499 और Rs 7,499 में उपलब्ध है।
Redmi Y3 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में लॉन्च किया गया था और Rs 1,000 की कटौती के बाद डिवाइस Rs 8,999 में उपलब्ध है। Mi Home Security Camera Basic की बात करें तो इसे Rs 1,799 में सेल किया जाएगा। नई कीमतें मी.कॉम, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर लिस्टेड हैं।