Redmi Note 7 Pro के लिए नया अपडेट जारी किया गया है जो डिवाइस की कैमरा क्वालिटी में सुधार लाएगा। यह नया अपडेट MIUI 10 V10.2.8.0.PFHINXM के ग्लोबल ROM में उपलब्ध होगा। चेंजलॉग के आधार पर, 48MP और 12MP मोड्स में ली गई तसवीरों की शार्पनेस में सुधार देखने को मिलेगा। अन्य तसवीरों में पोर्टरेट मोड में सुधार देखने को मिला है। इसके अलावा, इमेज की ब्राइटनेस और लो-लाइट कंडिशन में भी इम्प्रूवमेंट्स देखी जा सकती है। साथ ही, इंडोर AWB (ऑटो व्हाइट ब्राइटनेस) में भी सुधार किया गया है।
अपडेट में कुछ बग फिक्सेज़, ओप्टीमाइज़ेशन्स और मार्च एंडरोइड सेक्योरिटी पैच भी शामिल है। इन फिक्सेज़ में यूजर्स के सामने आई कई समस्याओं को फिक्स किया गया है, जिसमें जेसचर उपयोग करते समय स्क्रीन ऑन न होना, कॉल नोटि टाइम बबल का नोटीफिकेशन आइकॉन के साथ ओवरलैप होना शामिल है। इसके अलावा अपडेट में स्क्रीन ब्राइटनेस इशू को भी अनूकूलित किया गया है।
अपडेट को जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा और अगर कुछ यूज़र्स मैनुअल इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार शाओमी ने घोषणा की है की कंपनी Redmi Note 7 Pro के लिए Fortnite टेस्ट और सर्टिफाइड करने के लिए Qualcommm और Epic Games के साथ काम कर रही है। कंपनी ने बताया कि स्नैपड्रैगन 675 नया चिपसेट है और एपीक गेम्स भी अभी इसे टेस्ट या सर्टिफाई नहीं कर पाया है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि अभी इस चिपसेट को US में लॉन्च नहीं किया गया है (फोर्टनाइट के लिए मुख्य बाज़ार) जिस कारण चिपसेट को अभी तक टेस्ट नहीं किया गया है। Fortnite अभी चुनिन्दा डिवाइसेज़ पर ही उपलब्ध है।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1118411492670316546?ref_src=twsrc%5Etfw
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!