Redmi Note 12 5G: 5 जनवरी को सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, देखें उपलब्धता और डिटेल्स

Redmi Note 12 5G: 5 जनवरी को सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, देखें उपलब्धता और डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 5G, 5 जनवरी 2023 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च होगा।

इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोंस Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G शामिल होंगे।

यह डिवाइस e-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

प्रीमियम स्मार्टफोन Redmi Note 11 की अगली जनरेशन के फोन के तौर पर Redmi Note 12 5G, 5 जनवरी 2023 को लॉन्च होगा। डिवाइस पहले ही चीन में इस साल के अक्टूबर महीने में लॉन्च हो चुका है और कहा जा रहा है कि यह भारत में भी एक जैसी स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च हो सकता है। 

REDMI NOTE 12 5G स्पेसिफिकेशंस 

स्मार्टफोन एक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसके सेंटर पर फ्रंट कैमरा के लिए एक पंच-होल कटआउट दिया है। इस कॉम्पैक्ट डिवाइस के वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन के दाहिनी ओर दिए गए हैं। इसका पावर बटन एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करता है जैसा कि पिछले कुछ रेडमी के स्मार्टफोंस में भी देखा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, Redmi Note 12 5G के बैक पर एक एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसमें एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यह एक 48MP मेन सेंसर एक साथ आता है जो कि Redmi K50i से काफी मिलता जुलता है। 

हालांकि, फोन की चार्जिंग के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा माना जा सकता है कि इसकी चार्जिंग स्पीड काफी हाइ होने वाली है क्योंकि Redmi Note 12 Explorer एक 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जो कि सिर्फ 9 मिनट के अंदर बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। 

शाओमी ने यह भी पुष्टि की है कि स्मार्टफोन एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा जो कि Realme 10 Pro में भी उपयोग किया जा रहा है जो कि इस सेगमेंट का सबसे पहला कर्व स्मार्टफोन है। 

कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Note डिवाइसेज में से सबसे पतला डिवाइस हो सकता है। 

REDMI NOTE 12 PRO 5G भारतीय लॉन्च

शाओमी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कंपनी द्वारा कम से कम दो स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे जिनमें एक  Redmi Note 12 Pro 5G और दूसरा Redmi Note 12 Pro+ 5G होगा। 

इसी विषय पर एक अन्य जानकारी यह भी दी गई है कि यह फोन सिर्फ e-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। इस बात की पुष्टि वेबसाइट पर एक माइक्रो-साइट द्वारा की गई घोषणा के माध्यम से हुई। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo