हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi Note 10 T 5G भारत में सोमवार दोपहर सेल के लिए अमेज़न इंडिया पर प्राइम डे सेल के तहत सेल के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi देश में पहली बार नवीनतम Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन सेल के लिए ला रही है। स्मार्टफोन को एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। यह अन्य फोनों के बीच Realme 8 5G और Poco M3 Pro 5G के साथ टक्कर लेता है। Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन, Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S के बाद Notre 10 सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन है। इसे भी पढ़ें: अमेज़न इंडिया पर बजट फोंस पर मिल रही हैं बेस्ट डील्स
भारत में Redmi Note 10T 5G की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 13,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र 15,999 रुपये की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसी कारण Redmi Note 10T 5G देश के सबसे किफायती 5G फोन में से एक बनाता है। Redmi Note 10T 5G को क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और मिंट ग्रीन रंगों में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 10T 5G को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Redmi Note 10T 5G को आज यानी 26 जुलाई को Amazon, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और आसान ईएमआई लेनदेन का उपयोग करके खरीदारी करके 1,000 रुपये की इंस्टेंट छूट के साथ इसे खरीद सकते हैं। शाओमी नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन पर कोई ऑफर नहीं दे रही है।
अगर आप Redmi Note 10T 5G मोबाइल फोन के टॉप फीचर्स के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप यहाँ इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं, आइये जानते है कि आखिर कैसे फीचर्स के साथ आता है Redmi Note 10T 5G मोबाइल फोन!
Redmi Note 10T 5G में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ़ोटो और वीडियो के लिए, Redmi Note 10T 5G में f/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 10T 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है, साथ ही इसमें 6GB तक रैम दी गई है।
शाओमी ने फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन के साथ बॉक्स में 22.5W चार्जर दिया गया है।
डुअल-सिम (नैनो) Redmi Note 10T 5G Android 11 पर MIUI के साथ चलता है। Redmi Note 10T 5G को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, NFC, USB टाइप-C, और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।