Redmi Note 10S के बारे में पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही हैं और हाल ही में पता चला था कि डिवाइस को 13 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है जहां लॉन्च डेट के साथ-साथ बहुत से फीचर्स की भी पुष्टि हुई है। Redmi Note 10 सीरीज को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था जिसमें तीन स्मार्टफोन Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max आए हैं और अब चौथा बजट स्मार्टफोन Redmi Note 10S भी सूचि में शामिल होने वाला है।
Redmi Note 10S को भारत में 13 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के लिए वर्चुअल इवेंट का इंतजाम किया गया है और यूजर्स घर बैठे ही इवेंट देख सकते हैं। अमेज़न की लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि Redmi Note 10S को Amazon इंडिया पर ही सेल किया जाएगा।
अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, फोन दो रंगों व्हाइट और ब्लू में आएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको एक मीडियाटेक हेलिओ G95 चिपसेट मिल सकता है। कैमरा आदि की बात करें तो फोन में आपको एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है,जिसके साथ एलईडी फ्लैश दी गई है। यहाँ आपको बता देते है कि इस मोइबले फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिलने वाली है, यह बैटरी 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज दी गई है।