Xiaomi की ओर से Redmi Note 10S स्मार्टफोन के नए वैरिएन्ट को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में नई रैम और स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल कल यानि 3 दिसम्बर को पहली दफा होने वाली है, यानि Redmi Note 10S के इस नए वैरिएन्ट को सेल के लिए पहली बार कल यानि 3 दिसम्बर को लाया जाने वाला है।
इस जानकारी को कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। इस ट्वीट से सामने आ रहा है कि फोन को 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि आने स्पेक्स आदि की बात करें तो यह पहले के जैसे ही हैं। यानि स्पेक्स में किसी भी बदलाव के बिना Redmi Note 10S के नए रैम और स्टॉरिज मॉडल को इंडिया के मार्किट में लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा यह पहली दफा कल ही सेल के लिए भी आने आने वाला है।
यह भी पढ़ें: आग लगी और चिथड़े चिथड़े हो गया POCO M3, बम के धमाके जैसी हुई आवाज, देखें क्या हुआ हाल
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1466314530833711109?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर सेल की चर्चा करें तो आपको बात देते है कि फोन को सेल के लिए 3 दिसम्बर को पहली बार ही लाया जाने वाला है। इस सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हो जाने वाली है। फोन को आप ऐमज़ान इंडिया और Mi Homes से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RBI Rule: 1 जनवरी से बदल रहे हैं ऑनलाइन पेमेंट के ये नियम…जानें यहां
Redmi Note 10S में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। डिवाइस के साइड पर पॉवर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। Redmi Note 10S मीडियाटेक हीलियो G95 SoC द्वारा संचालित है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: OMG! आई गई धाकड़ खबर Jio-Airtel-Vi को टक्कर देने देश भर BSNL 4G जल्द होगा लॉन्च, देखें टाइम