लॉन्च से पहले सामने आई Redmi के इस अपकमिंग 5G मोबाइल फोन की प्राइस, दो दिन है लॉन्चिंग, जानें फीचर्स

HIGHLIGHTS

Redmi Note 10 Ultra 5G को बस अब दो ही दिन में लॉन्च किया जाने वाला है, Redmi Note 10 Ultra 5G को चीन में सबसे पहले लॉन्च किया जायेगा

Redmi Note 10 Ultra 5G को चीन में 26 मई को लॉन्च किया जाने वाला है

इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 1100 प्रोसेसर के अलावा 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है

ऐसा लग रहा है कि अपनी Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोंस को लेकर Xiaomi/Redmi का रुकने का कोई भी इरादा नहीं है। ऐसा लग रहा है कि Redmi Note 10 सीरीज में कंपनी नए फोंस को भी लॉन्च कर सकता है। Redmi Note 10 Ultra 5G को लेकर जानकारी आ रही है कि इसे चीन के बाजार में 26 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इसी दिन यह भी सामने आ रहा है कि Xiaomi की ओर से Redmi Note 10 5G और Redmi Note 10 Pro 5G फोंस को भी लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता देते है कि वेइबो पर कंपनी ने अपने Redmi Note 10 Ultra 5G को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन के स्पेक्स और इसके प्राइस की भी जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा आपको बता देते है कि वेइबो पर सामने आये इस पोस्टर में Redmi Note 10 Ultra 5G को फैंटम ब्लू कलर में देखा जा सकता है। 

जानकारी मिल रही है कि Redmi Note 10 Ultra 5G को भी Redmi Note 10 सीरीज के जैसे ही डिजाईन में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इसमें आपको कैमरा मोड्यूल कुछ वाइडर मिलने वाला है, साथ ही आपको फ़्लैश भी कुछ अलग ही प्लेस पर नजर आने वाली है। इस मोबाइल फोन में आपको रियर पैनल पर एक 3D टेक्सचर स्ट्रिप भी नजर आने वाली है। शाओमी का कहना है कि इस डिजाईन बदलाव से फोन को एक बढ़िया ग्रिप मिलती है। फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आने वाला है, साथ ही इसमें आपको फ्रंट पर एक होल-पंच कैमरा भी देखने को मिलने वाला है।

Redmi Note 10 Ultra 5G ले लीक स्पेक्स और प्राइस

Redmi Note 10 Ultra 5G में आपको एक 6.53-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। इसके अलावा फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 1100 प्रोसेसर भी देखने को मिलने वाला है। यह एक ओक्टा-कोर चिपसेट है। हालाँकि यह भी सामने आ रहा है कि फोन में आपको 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाले हैं। 

Redmi Note 10 Ultra 5G के नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक 5G मोबाइल फोन होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi Note 10 Ultra 5G के प्राइस की बात करें तो इसे CNY 1,799 यानी लगभग Rs 20,000 के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। 

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :