Xiaomi ने अपनी Redmi Note 10 series में चौथा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन ने भारतीय बाज़ार में पहले से मौजूद Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max लाइनअप को बढ़ाया है। नया Redmi Note 10S एक अन्य किफ़ायती फोन है। स्मार्टफोन को आज ही भारत में उतारा गया है।
Redmi Note 10S की सबसे बड़ी खासियत इसमें MIUI 12.5 की मौजूदगी है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट फोन में कई सुधारों के साथ आया है जिसमें प्री-इन्स्टाल ऐप्स को रिमूव करना शामिल है। इसके आलवा, फोन में AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर और 64MP मुख्य कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 10S के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 15,999 में उतारा गया है। यह फोन तीन रंगों डीप सी ब्लू, शेडो ब्लैक और फ्रोस्ट व्हाइट में आया है।
अगर फोन की ग्लोबली कीमत की बाट करें तो डिवाइस का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट $229 (करीब Rs 16,775) में आया था।
Redmi Note 10S में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। डिवाइस के साइड पर पॉवर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।
Redmi Note 10S मीडियाटेक हीलियो G95 SoC द्वारा संचालित है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल में रखा गया है।
डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को IP53 सर्टिफिकेशन और स्टीरियो स्पीकर के साथ उतारा गया है।