29 अगस्त को लॉन्च होगा Redmi का नया 70 इंच Smart TV

HIGHLIGHTS

Redmi TV बिज़नेस में भी होगा शामिल

29 अगस्त को लॉन्च होगा नया टीवी

मिलेगी 70 इंच स्क्रीन, 4K डिस्प्ले

यह तो हम देख ही चुके हैं कि रेड्मी अब केवल फोन कम्पनी ही नहीं रह गई है। शाओमी अधिकृत कम्पनी जो कि पहले स्मार्टफोन की एक सीरीज़ थी जिसे इस ससाल की शुरुआत में कम्पनी ने अलग किया था। अब कम्पनी कंप्यूटर, वाशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ रही है, इतना ही नहीं इस महीने कम्पनी एक नई प्रोडक्ट केटेगरी को भी शामिल करने वाली है।

Redmi ने घोषणा की है कि कम्पनी 29 अगस्त को अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। जुलाई 2019 में चीनी कम्युनिकेशंस कमीशन द्वारा एक Redmi TV को सर्टिफाई किया गया था। इसके अलावा, हाल ही में कम्पनी अपने टीवी बिज़नेस के लिए अलग से सोशल मीडिया पेज तैयार कर चुकी है जिससे पुष्टि हो जाती है कि कम्पनी जल्द ही टीवी व्यापर में क़दम रखने वाली है।

पहला Redmi TV 70 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा और यह जानकारी 3C सर्टिफिकेट साइट पर दिखे मॉडल नंबर से मिली है। यह शाओमी के 75 इंच Mi TV 4 और 75 इंच 75-inch Mi TV 4Ssmart TV के पीछे रहेगा। 40 इंच मॉडल के बारे में अफवाहें आईं हैं लेकिन अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। 

75 इंच Mi TV 4 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत Mi TV 4S के आसपास ही रहेगी।

Redmi TV में हमें 4K डिस्प्ले मिल सकती है और टीवी को शाओमी के पैचवॉल सिस्टम पर लॉन्च किया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो टीवी में DTS, डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ वॉयस रिमोट मिल सकता है।

वाया

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :