शाओमी ने हाल ही में अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन K40 Enhanced Edition को लॉन्च किया था। अब इस सीरीज़ में एक और गेमिंग फोन लाइट भी जल्द पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ खास डीटेल सामने आई हैं जिससे आपको आगामी फोन के मुख्य स्पेक्स का पता चलेगा।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, Redmi K40 Gaming Lite डायमेंसिटी 1100 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फोन में FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी और फोन को 67W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। फोन में 64MP का मुख्य कैमरा मिलेगा, हालांकि कैमरा के अन्य सेन्सर का पता नहीं चला है।
Redm K40 मोबाइल फोन को एक 6.67-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक मीडियाटेक DImensity 1200 SoC भी मिल रहा है, फोन में आपको 12GB तक की रैम के अलावा 256GB की स्टोरेज भी मिल रही है।
फोटोग्राफी आदि के लिए Redmi K40 Gaming Edition मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, फोन में आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, जो अल्ट्रा-वाइड एंगल सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। जो होल-पंच कटआउट पर नजर आता है।
फोन में आपको एक 5065mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको इस बैटरी के साथ 67W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।