Redmi K40 मोबाइल फोन को ग्लोबल मार्किट में Poco Phone की तरह लॉन्च किया जा सकता है, आपको बता देते है कि यह जानकारी एक सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग से मिल रही है। आपको बता देते है कि Redmi k40 मोबाइल फोन सीरीज को 25 फरवरी को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इस सीरीज में यानि Redmi K40 सीरीज में vanilla Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro+ मोबाइल फोंस को लॉन्च किया गया है। हालाँकि आपको बता देते है कि जानकारी मिल रही है कि Redmi K40 मोबाइल फोन को अन्य देशों में Redmi Phone के तौर पर लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग में एक Poco Phone के तौर पर देखा जा रहा है। हालाँकि यह पहली दफा नहीं है कि Xiaomi ने अपने किसी Redmi Phone को POCO फोन के तौर पर लॉन्च किया हो।
आपको बता देते है कि इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी IMDA की लिस्टिंग की मानें तो एक फोन मॉडल नंबर M2021K11AG के तौर पर POCO Brand के तहत लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल नंबर को Redmi K40 मोबाइल फोन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, और ऐसा कहा जा रहा है कि अन्य देशों में Redmi K40 मोबाइल फोन को अन्य देशों में यानी चीन के बाहर Poco Phone के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा Redmi K40 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसके अन्य बाजारों में लॉन्च की कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है।
Redmi K40 एंडरोइड 11 के साथ मिलकर MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम के साथ पेयर किया गया है।
ओप्टिक्स की बात करें तो Redmi K40 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी सेन्सर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेन्सर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi K40 में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। कनैक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, इन्फ्रारेड (IR) और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 4,520mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को डबल साइडेड कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है।
Redmi K40 Pro भी MIUI 12 पर काम करता है जो एंडरोइड 11 पर आधारित है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। फोन ओक्टा-ओर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है।
Redmi K40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेन्सर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का अन्य सेन्सर दिया गया है।
स्टोरेज के मामले में यह फोन Sony IMX686 UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। इसमें 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi K40 Pro+ के सभी स्पेक्स Redmi K40 Pro जैसे हैं लेकिन यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। फोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 प्राइमरी सेन्सर दिया गया है।