Redmi K30 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किए जाने की सम्भावना है। फ्रेश लीक के अनुसार, Redmi K30 Pro में 4,700mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन पिछले साल जुलाई में launch हुए Redmi K20 Pro की जगह लेगा और दिसम्बर में लॉन्च हुए Redmi K30 की तुलना में अधिक प्रीमियम वैरिएंट होगा। Redmi K30 को 5G वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था इसलिए उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi K30 Pro को 5G विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।
चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने लीक में खुलासा किया है कि Redmi K30 Pro को 4,700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जबकि पिछले साल के Redmi K20 Pro में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी। Redmi K30 में 4,500mAh की बैटरी मिलती है इसलिए बड़े वैरिएंट में भारी बैटरी मिलने की सम्भावना है। गौरतलब है कि डिवाइस को 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा और फोन में कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी।
पिछले लीक में सामने आया है कि Redmi K30 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा और यह Sony का IMX686 सेंसर होगा। कैमरा मोड्यूल के डिज़ाइन में वर्टिकल अलाइन कैमरा मिलने की उम्मीद है। रीसेंट गीकबेंच लिस्टिंग में पता चला था कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 SoC, 8GB रैम और MIUI 11 मिलेगा जो कि Android 10 पर आधारित होगा। फोन को स्नैपड्रैगन X55 द्वारा के साथ पेयर किया जाएगा जो 5G इनेबल सपोर्ट करेगा।